ट्रांसफार्मर में आग से 200 घरों की बिजली गुल, शुक्लागंज में भी तकनीकी खराबियों से संकट
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर के कंचन नगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता भारत कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
इसी बीच गुरुवार को शुक्लागंज के विभिन्न इलाकों में भी बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। कहीं केबल जलने तो कहीं विद्युत तार टूटने से कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से किसी भी विद्युत समस्या की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण बढ़े विद्युत भार से उत्पन्न तकनीकी खराबियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव में 12 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति की अनदेखी कर करीब 20 वर्षों से उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ए