हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 36 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। थाना सोहरामऊ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सोहरामऊ में मुकदमा संख्या 158/2026 धारा 191(2), 118(1), 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार (27) पुत्र हेमराज तथा हेमराज उर्फ मुखिया (60) पुत्र स्व. चन्द्रिका निवासी ग्राम रायपुर खैलामऊ, थाना सोहरामऊ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक श्याम शंकर मिश्रा एवं हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव में 12 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति की अनदेखी कर करीब 20 वर्षों से उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ए