उन्नाव को 570 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, एससीआर में होगा शामिल
-
By
Admin
Published - 18 June 2026 94 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उन्नाव दौरे के दौरान जनपद को लगभग 570 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए उन्नाव को प्रस्तावित स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) में शामिल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लखनऊ के विकास का सीधा लाभ उन्नाव को मिलेगा और क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास के साथ निवेश को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर की तर्ज पर लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच तेज एवं सुगम संपर्क स्थापित होगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण विकास का अनुकूल वातावरण बना है और सरकार जनपदों से प्राप्त विकास प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दे रही है। कार्यक्रम में पुरवा और सदर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, सांसद डॉ. साक्षी महाराज, विधायकगण, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव में 12 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति की अनदेखी कर करीब 20 वर्षों से उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ए