मुख्यमंत्री आज उन्नाव को देंगे 358 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 13 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव के बिछिया ब्लॉक स्थित भौनीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 358 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 52 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री 139.86 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 17 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें सड़क, पुल, संपर्क मार्ग और विभागीय भवन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में दोस्तीनगर बाईपास, मंधना-गंगाबैराज-शुक्लागंज-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग के चौड़ीकरण, राज्य कर विभाग के मंडलीय कार्यालय भवन तथा बरबट नहर पुल के पुनर्निर्माण सहित कई योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री 218.27 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 52 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में सड़क संपर्क, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, मंच, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव में घर के बाहर शौचालय जाने को लेक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के खैलामऊ गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में पंचायत राज विभा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर अवैध पार्किंग,
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव के बिछिय