मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर जोर
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 18 जून 2026 को प्रस्तावित उन्नाव दौरे के मद्देनजर बुधवार को भौनीखेड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन को सुचारु रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव में घर के बाहर शौचालय जाने को लेक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के खैलामऊ गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में पंचायत राज विभा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर अवैध पार्किंग,
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव के बिछिय