चोरी की योजना बनाते चार शातिर गिरफ्तार, तमंचा व चोरी के औजार बरामद
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 28 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना अजगैन पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जगदीशपुर स्थित टावर के पास झाड़ियों से लकी उर्फ शीबू, मुलायम, निजाम और छोटू उर्फ मुस्ताक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान लकी के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि अभियुक्तों के पास से चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, दो मोबाइल फोन, 490 रुपये नकद तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल भी मिली। बरामदगी के आधार पर थाना अजगैन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी लकी उर्फ शीबू के खिलाफ लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज पाए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव में घर के बाहर शौचालय जाने को लेक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के खैलामऊ गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में पंचायत राज विभा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर अवैध पार्किंग,
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव के बिछिय