बहू-बेटी सम्मेलन में पारिवारिक सौहार्द और महिला सम्मान का दिया गया संदेश
-
By
Admin
Published - 14 June 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना सोहरामऊ क्षेत्र के ग्राम जैतीपुर में महिला थाना उन्नाव द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय, ग्राम प्रधान जैतीपुर तथा पुलिस टीम उपस्थित रही।
सम्मेलन में सास, बहू, ननद, भाभी, माताओं, बेटियों एवं छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। चौपाल के दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों को पारिवारिक संबंधों में प्रेम, सम्मान, सहयोग और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि परिवार की बहू को बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए तथा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। वहीं बहुओं को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सास को मां के समान सम्मान देने और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की सीख दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित कर महिला सम्मान को बढ़ावा देना रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम सुल्तानखेड़ा में सरकारी चकरोड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के इंसुनिया गांव में रविवार को जिला प्रशासन ने बड
-
सेवा, त्याग और मानवता के संदेश को किया याद, श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसादसार्थक संवाददाता उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस विभाग के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति म