चकरोड निर्माण की गुणवत्ता पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
-
By
Admin
Published - 14 June 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम सुल्तानखेड़ा में सरकारी चकरोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। रविवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चकरोड मानकों के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है। इसी बात को लेकर महेंद्र यादव, प्रदीप यादव समेत कुछ ग्रामीणों की ठेकेदार से कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ठेकेदार और एक पार्षद ने ग्रामीणों को निर्माण कार्य सही तरीके से कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। हालांकि, विवाद के दौरान का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज रवि पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम सुल्तानखेड़ा में सरकारी चकरोड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के इंसुनिया गांव में रविवार को जिला प्रशासन ने बड
-
सेवा, त्याग और मानवता के संदेश को किया याद, श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसादसार्थक संवाददाता उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस विभाग के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति म