खेल मैदान की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, मदरसे का निर्माण ध्वस्त
-
By
Admin
Published - 14 June 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के इंसुनिया गांव में रविवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेलकूद के मैदान की भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन के अनुसार, गाटा संख्या 122 की 0.835 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में खेलकूद के मैदान के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर मामला राजस्व न्यायालय पहुंचा, जहां बेदखली का आदेश पारित किया गया था। संबंधित पक्ष को नोटिस देकर कब्जा हटाने का अवसर भी दिया गया, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया।
शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पहुंचने से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी थी, जिसे अधिकारियों ने शांत कराया। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि अब इस भूमि को खेल मैदान के रूप में विकसित कर तार फेंसिंग कराई जाएगी, जिससे गांव के बच्चों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम सुल्तानखेड़ा में सरकारी चकरोड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के इंसुनिया गांव में रविवार को जिला प्रशासन ने बड
-
सेवा, त्याग और मानवता के संदेश को किया याद, श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसादसार्थक संवाददाता उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस विभाग के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति म