उन्नाव में सड़क सुरक्षा पर गोष्ठी, होटल-ढाबा संचालकों को दिए गए अहम निर्देश
-
By
Admin
Published - 12 June 2026 8 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह ने की। गोष्ठी में पुलिस क्रिटिकल केयर (सीसी टीम) के सदस्यों के साथ जनपद के विभिन्न होटल एवं ढाबा संचालकों ने भाग लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने होटल एवं ढाबा संचालकों से वाहन चालकों, विशेषकर भारी वाहनों के ड्राइवरों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी तक लगातार वाहन चलाने से होने वाली थकान दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, इसलिए चालकों को पर्याप्त विश्राम के लिए जागरूक किया जाए। इस दौरान गोल्डन ऑवर के महत्व, दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शुक्रवार थाना आसीवन क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा क्षेत्र में गुरुवार रात बेगांव मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में चर्चित मिलन सिंह हत्याकांड के एक आरोपी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चा