गंगा एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार, शिमला जा रहे चार कारोबारियों की दर्दनाक मौत
-
By
Admin
Published - 12 June 2026 29 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार कारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रयागराज और प्रतापगढ़ के रहने वाले चारों युवक टाटा पंच कार से शिमला घूमने जा रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खराबी के कारण खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
हादसे में फूलपुर निवासी उदय सिंह (26), अनुपम गुप्ता (32), विजय (25) और प्रतापगढ़ निवासी अमन (28) की मौत हो गई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से शवों को बाहर निकाला। कार से बीयर की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे नशे में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शुक्रवार थाना आसीवन क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा क्षेत्र में गुरुवार रात बेगांव मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में चर्चित मिलन सिंह हत्याकांड के एक आरोपी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चा