अनियंत्रित डीसीएम थाने की बाउंड्री से टकराई, बड़ा हादसा टला
-
By
Admin
Published - 10 June 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र स्थित आसीवन थाना के पास मंगलवार देर रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर थाने के गेट की बाउंड्री से जा टकराई। हादसे में थाने की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार रैयामऊ गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र राजाराम डीसीएम में कोल्ड्रिंक्स लादकर मियागंज जा रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाने के गेट के समीप पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे बाउंड्री से टकरा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चालक संदीप कुमार को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाल लिया। हादसे के कारण थाने की बाउंड्री को काफी नुकसान पहुंचा है।
आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव/कानपुरकानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने करीब 400 करोड़ रुपये के
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात नवाबगंज क्षेत्र के नहर मोड़ के पास दो