पुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
-
By
Admin
Published - 10 June 2026 13 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव और जनता शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कई केंद्रों का दौरा कर अभ्यर्थियों की जांच, पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव/कानपुरकानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने करीब 400 करोड़ रुपये के
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात नवाबगंज क्षेत्र के नहर मोड़ के पास दो