सड़क पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन सख्त, बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी
-
By
Admin
Published - 10 June 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुन्दन रोड से ग्राम सुलतानखेड़ा वार्ड संख्या-11 स्थित प्राथमिक विद्यालय तक बन रही सड़क के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है।
बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर किए गए अवैध कब्जों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। साथ ही सभासद की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे स्वयं निर्धारित समय के भीतर कब्जा हटा लें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई करेगा। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में बाधा बन रहे कई अन्य अवैध कब्जों को भी चिन्हित किया गया है, जिन पर जल्द कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव/कानपुरकानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने करीब 400 करोड़ रुपये के
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात नवाबगंज क्षेत्र के नहर मोड़ के पास दो