स्वास्थ्य परीक्षण एवं होम्योपैथिक वेलनेस शिविर का आयोजन
-
By
Admin
Published - 07 June 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
रविवार को पुलिस लाइन उन्नाव में स्वास्थ्य परीक्षण एवं होम्योपैथिक वेलनेस शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार किया गया। शिविर में टाटा 1एमजी तथा जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति का भी सहयोग रहा।
शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मौसम जनित बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी दी तथा होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, नेक मोहम्मद सहित पुलिस वेलफेयर शाखा एवं वामा सारथी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में वामा सारथी वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रविवार को पुलिस लाइन उन्नाव में स्वास्थ्य परीक्षण एवं होम्योपैथिक वेलनेस शिव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 07 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क एवं परिवार परामर्श केंद्र के प
-
हाईकोर्ट और राजस्व परिषद के आदेशों पर भी नहीं हुई कार्रवाई, शिकायत वाले अधिकारी को ही सौंपी गई जांचब