अजगैन से 9 वर्षीय बालिका लापता, परिजन परेशान
-
By
Admin
Published - 04 June 2026 26 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना अजगैन क्षेत्र के जोगा सराय गांव निवासी राधेश्याम की 9 वर्षीय पुत्री जयंती गुरुवार दोपहर से लापता है। परिजनों के अनुसार जयंती ग्राम सुपासी, थाना अचलगंज में खाना खाने के बाद दोपहर करीब एक बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी है और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। लापता बालिका ने सफेद टी-शर्ट और काला लोअर पहन रखा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बच्ची की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को जयंती के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल मोबाइल नंबर 9454404356 पर सूचना दें, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव03 घंटे में बरामद हुई 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों ने ली राहत की सा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज गुरुवार प्रभारी मंत्री बनने पर रजनी तिवारी क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरे पुरवा गांव में जमीनी विवाद क