गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 04 June 2026 10 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार थाना पुरवा में 31 मई 2026 को मु.अ.सं. 151/2026 के तहत धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त शादाब (25) पुत्र रजबली तथा जमीरुद्दीन (20) पुत्र रज्जव अली निवासी आजाद नगर सुपासी, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव को गुरुवार को बस स्टॉप तिराहा, पुरवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव03 घंटे में बरामद हुई 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों ने ली राहत की सा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज गुरुवार प्रभारी मंत्री बनने पर रजनी तिवारी क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरे पुरवा गांव में जमीनी विवाद क