जमीनी विवाद में सास-बहू समेत पांच घायल, वीडियो वायरल
-
By
Admin
Published - 04 June 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरे पुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोग एक घर में घुस आए और सास-बहू समेत पांच लोगों की पिटाई कर दी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पीड़िता माधुरी ने बताया कि पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को आरोपित उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचीं उनकी सास को भी पीट दिया गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दोनों महिलाओं के सिर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हो गए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव03 घंटे में बरामद हुई 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों ने ली राहत की सा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज गुरुवार प्रभारी मंत्री बनने पर रजनी तिवारी क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरे पुरवा गांव में जमीनी विवाद क