उन्नाव पुलिस विभाग में फेरबदल, दो सीओ के तबादले, एक की तैनाती
-
By
Admin
Published - 04 June 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद मे पुलिस विभाग में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार जिले में तैनात दो क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का तबादला कर दिया गया है, जबकि बरेली से एक नए सीओ की उन्नाव में तैनाती की गई है।
सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह को रायबरेली जनपद स्थानांतरित किया गया है। वह करीब तीन वर्षों से उन्नाव में तैनात थे और अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, सीओ सफीपुर सोनम सिंह का तबादला रामपुर जनपद कर दिया गया है। वह पिछले चार वर्षों से जिले में कार्यरत थीं और महिला सुरक्षा, जनसुनवाई तथा अपराध नियंत्रण के मामलों में सक्रिय रहीं।
इसके अलावा बरेली में तैनात सीओ हर्ष दीप को उन्नाव भेजा गया है। उनके आगमन से जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि उन्हें किस सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इसका निर्णय अभी नहीं हुआ है। विभागीय स्तर पर जल्द ही उनकी तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव03 घंटे में बरामद हुई 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों ने ली राहत की सा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज गुरुवार प्रभारी मंत्री बनने पर रजनी तिवारी क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरे पुरवा गांव में जमीनी विवाद क