रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 04 June 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह एक रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक राजेश गुप्ता (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे के बाद बस चालक सुरेंद्र मौके से फरार हो गया। परिचालक राहुल कुमार के अनुसार चालक के भागने से नाराज ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ई-रिक्शा को सड़क से हटवाकर सुरक्षित खड़ा कराया। रोडवेज अधिकारियों ने भी मौके और अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव03 घंटे में बरामद हुई 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका, परिजनों ने ली राहत की सा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज गुरुवार प्रभारी मंत्री बनने पर रजनी तिवारी क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरे पुरवा गांव में जमीनी विवाद क