उन्नाव में डॉक्टर और उसकी दूसरी पत्नी के शव मिले/ इलाके में सनसनी, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
-
By
Admin
Published - 01 June 2026 44 views
पथिक पान्डे क्राइम ब्यूरो उन्नाव
पुरवा : उन्नाव।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बेहद,
सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक डॉक्टर अनिल कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रताप शुक्ला 55 वर्ष और उनकी दूसरी पत्नी सीमा लोधी उम्र 30 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मुख्य बिंदु:( तौरा से शारदा नहर रसीदपुर पुलिया के पास मिली दोनों की लाश)
मृतकों की पहचान: अनिल कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रताप शुक्ला 55 वर्ष व मृतका सीमा उम्र तकरीबन 30 वर्ष निवासी निद्धा खेड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,

डाक्टर अनिल कुमार शुक्ला की पहले से ही से, ही विवाहित थे, पहले ही उनकी माया से शादी हो चुकी थी, जिसकी दो बेटियां है, बड़ी बेटी अलका की शादी हो चुकी है जिसकी उम्र तकरीबन 27 वर्ष है, वही दूसरी बेटी नैंसी की की उम्र 23 वर्ष है, जो अभी अविवाहित है और अपनी मां के साथ गांव मे रहती है!

डाक्टर अनिल कुमार शुक्ला तारन खेड़ा में क्लिनिक खोले थे,जब सीमा लोधी से उसका अफेयर हुआ,
उसके बाद दोनों साथ में शुक्लागंज में रहने लगे!
आज सोमवार को दिनांक 1 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की मौत हो गई!

पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस उन्नाव भेज दिया गया है,पुरवा प्रभारी निरीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी!
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन क्षेत्र के ग्राम नवई में 15 वर्षीय किशोरी की ह
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीना, सदर विधा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना मौरावां पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को