चोरी की योजना बनाते दो आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 01 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना मौरावां पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रामलीला ग्राउंड, हिलौली से सूरज उर्फ घंटोरी निवासी अकोहरी तथा काली प्रसाद निवासी बनकट हिलौली को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक सब्बल, एक पेचकस और एक प्लास बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 208/2026, धारा 313 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन क्षेत्र के ग्राम नवई में 15 वर्षीय किशोरी की ह
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीना, सदर विधा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना मौरावां पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के