बंद घर में लाखों की चोरी, ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
-
By
Admin
Published - 01 June 2026 20 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के सिकंदरपुर गांव में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर निवासी राम शंकर विमल के घर को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए और करीब दो लाख रुपये के जेवरात, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। घटना के बाद लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन क्षेत्र के ग्राम नवई में 15 वर्षीय किशोरी की ह
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीना, सदर विधा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना मौरावां पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के