गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 01 June 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बांगरमऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ मोहम्मद रहमान उर्फ राहुल उर्फ छोटू इस्मैकिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 156/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना बांगरमऊ पुलिस ने आरोपी को कल्याणी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त साहिल उर्फ मो. रहमान निवासी कांशीराम कॉलोनी, मोहल्ला उम्मीदों का शहर, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन क्षेत्र के ग्राम नवई में 15 वर्षीय किशोरी की ह
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीना, सदर विधा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना मौरावां पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के