घूरे से उठी चिंगारी बनी आफत, रामदीन खेड़ा में आधा दर्जन घर आग की चपेट में
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रामदीन खेड़ा गांव में मंगलवार देर शाम घूरे से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और लगभग आधा दर्जन घर इसकी चपेट में आ गए। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कई घरों में रखा घरेलू सामान, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। वहीं दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के नेतृत्व में था
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रामदीन खेड़ा गांव में मंगलवार देर शा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 19 मई 2026 को हुई लूट की घटनाओं को गं
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हलवालपुर गांव में 38 वर्षीय सुनील कुमार का सं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने क