मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित टेक्नीशियन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमेठी के संग्रामपुर निवासी दिनेश मौर्या इंडस कंपनी में टेक्नीशियन हैं और मलोना स्थित साइट की देखरेख करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 मई की रात करीब 7:55 बजे साइट डाउन होने का अलार्म मिला था। रात करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंचने पर स्पष्ट कारण समझ नहीं आया। अगले दिन एयरटेल के बीएसएस स्टाफ के साथ जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर टावर से कीमती उपकरण चोरी कर ले गए।
दिनेश मौर्या ने आशंका जताई कि क्षेत्र में कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि इससे पहले गुल्हरिया क्षेत्र में भी एक अन्य साइट से लिथियम सेल चोरी हो चुके हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के नेतृत्व में था
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रामदीन खेड़ा गांव में मंगलवार देर शा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 19 मई 2026 को हुई लूट की घटनाओं को गं
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हलवालपुर गांव में 38 वर्षीय सुनील कुमार का सं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने क