किसान दिवस में उठीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के कृषि भवन सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने विद्युत, कृषि, पशुपालन, बैंक, मत्स्य, उद्यान और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाकर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने, फसल चक्र योजना का पालन करने और खेतों की मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी। साथ ही कंपोस्ट खाद के प्रयोग और आधुनिक तकनीकी खेती पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि उन्नाव आम उत्पादन में अग्रणी जनपद है और किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी रखते हुए उनका लाभ लेना चाहिए। किसान दिवस में सौर नलकूप मरम्मत, किसान पंजीकरण, अवैध कब्जा और फसल बीमा भुगतान जैसी समस्याएं भी उठाई गईं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के नेतृत्व में था
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रामदीन खेड़ा गांव में मंगलवार देर शा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 19 मई 2026 को हुई लूट की घटनाओं को गं
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हलवालपुर गांव में 38 वर्षीय सुनील कुमार का सं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने क