उद्योग बंधु बैठक में डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिजली, पानी, सड़क मरम्मत, जल निकासी, नाला निर्माण और अतिक्रमण समेत विभिन्न औद्योगिक समस्याओं पर चर्चा की गई।
डीएम ने कनिष्ठ आयरन प्राइवेट लिमिटेड के मार्ग मरम्मत प्रकरण में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। दयालखेड़ा मार्ग मरम्मत, नाला निर्माण और कानपुर-लखनऊ हाईवे से प्रशिक्षण केंद्र तक सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा गया।
एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े गैस टैंकरों से हो रही समस्या पर डीएम ने एआरटीओ को सख्त कार्रवाई और चालान के निर्देश दिए। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी न होने पर यूपीसीड़ा अधिकारियों को फटकार लगाई गई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल के लंबित मामलों, अतिक्रमण हटाने और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के नेतृत्व में था
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रामदीन खेड़ा गांव में मंगलवार देर शा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 19 मई 2026 को हुई लूट की घटनाओं को गं
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हलवालपुर गांव में 38 वर्षीय सुनील कुमार का सं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने क