उन्नाव में 115 पुलिसकर्मियों का डायल-112 में तबादला
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 31 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 115 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से डायल-112 परियोजना में स्थानांतरण कर दिया है। आदेश जारी करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को कर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण सूची में आरक्षी और मुख्य आरक्षी दोनों श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह तबादले कोतवाली सदर, गंगाघाट, दही, माखी, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, बेहटा मुजावर, औरास, अजगैन, पुरवा, असोहा, बीघापुर, बिहार, बारासगवर, मौरावां, अचलगंज, बांगरमऊ, आसीवन, हसनगंज और सोहरामऊ समेत करीब 20 थानों से किए गए हैं।
स्थानांतरित कर्मियों में प्रशांत कुमार, शाने आलम, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, मोहित यादव, अमित सिंह, देवेश कुमार, अंकुर यादव, राहुल कुमार, सुनील कुमार, प्रताप चौहान, रवि कुमार, नितिन कुमार हरिद्वा और राजाराम प्रमुख हैं। वहीं मुख्य आरक्षी श्रेणी में पुष्पेंद्र यादव, विमल मिश्रा, गुलाब चंद्र, संतोष कुमार, विनोद पाल, मंजूर यादव, शिव शंकर, मो. इरशाद और फूलचंद्र सरोज का भी तबादला किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, डायल-112 सेवा को अधिक प्रभावी बनाने और आपातकालीन सहायता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे जिले में आपातकालीन घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में मदद मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के नेतृत्व में था
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रामदीन खेड़ा गांव में मंगलवार देर शा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 19 मई 2026 को हुई लूट की घटनाओं को गं
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हलवालपुर गांव में 38 वर्षीय सुनील कुमार का सं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने क