डीएम ने सर्राफा व्यापारियों संग की बैठक, बाजार को लेकर प्रशासन अलर्ट
-
By
Admin
Published - 16 May 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर वैश्विक हालात और बाजार की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से जरूरत के अनुसार ही सोने-चांदी की खरीद-बिक्री करने और जमाखोरी व कालाबाजारी से बचने की अपील की। डीएम ने ग्राहकों को पुरानी ज्वेलरी रिसायकिल कराने के लिए प्रेरित करने और नए आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में छूट देने का सुझाव भी दिया।
बैठक में अफवाहों से दूर रहने और घबराहट में खरीदारी न करने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का समर्थन किया। वहीं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने ज्वेलर्स को विजिटिंग रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर वैश्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में सदर विधायक पंकज गुप्ता के सुपुत्र प्रखर गुप्ता
-
सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्रसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बीघाप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रशासनिक