करंट लगने से महिला की मौत, कपड़े फैलाते समय हुआ हादसा
-
By
Admin
Published - 16 May 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला घर पर कपड़े फैला रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के बड़ी पनई गांव निवासी कुशमा (लगभग 50 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय महेश शनिवार को अपने घर में कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान घर में लगे टीन शेड में अचानक बिजली का करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर वैश्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में सदर विधायक पंकज गुप्ता के सुपुत्र प्रखर गुप्ता
-
सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्रसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बीघाप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रशासनिक