छत गिरने से युवक की मौत, मलबे में दबने से गई जान
-
By
Admin
Published - 16 May 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की छत गिरने से मौत हो गई। घटना गदन खेड़ा इलाके की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान राम नगर निवासी 22 वर्षीय अनिकेत यादव पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है। अनिकेत पेशे से इलेक्ट्रीशियन वायरिंग का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, अनिकेत अपने एक दोस्त के साथ गदन खेड़ा स्थित एक मकान की छत तोड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अनिकेत अपने दो भाइयों और एक बहन में बीच के थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर वैश्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में सदर विधायक पंकज गुप्ता के सुपुत्र प्रखर गुप्ता
-
सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्रसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बीघाप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रशासनिक