पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 16 May 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के फतेहपुर 84 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी में हत्या के प्रयास में बीएनएस के अंतर्गत चार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान गनेश प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामकुमार उम्र लगभग 65 वर्ष तथा हुकुम सिंह पुत्र स्वर्गीय लल्लू उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम हयासपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक कर वैश्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में सदर विधायक पंकज गुप्ता के सुपुत्र प्रखर गुप्ता
-
सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्रसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बीघाप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रशासनिक