12 घंटे में चोरी का खुलासा, पांच लाख के जेवर बरामद
-
By
Admin
Published - 12 May 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये कीमत के चोरी हुए जेवरात, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 11 मई को खंजीखेड़ा मसवासी निवासी विशाल लोधी ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गोकुल बाबा मंदिर के पास से दुर्गेश लोध (20) निवासी दुर्गा खेड़ा को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से पायल, कमरबंद, झुमकी, नथुनी, लौकेट, ओप्पो मोबाइल और 6650 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविशंकर पांडेय समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के मौरावां स्थित सौ बेड अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल ख
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना मंगलवार को नगर पालिका क्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने अंग भंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार