अंग भंग के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 12 May 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने अंग भंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार मामला 11 जनवरी 2026 को दर्ज मु0अ0सं0 22/2026 से संबंधित है। ईदगाह पत्थर कॉलोनी निवासी विकास पुत्र शिवप्रसाद ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच और मेडिकल परीक्षण के दौरान एक्सरे रिपोर्ट में पीड़ित की अंगुली कटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मुकदमे में धारा 118(2) बीएनएस (अंग भंग) की बढ़ोतरी की गई।
कोतवाली सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त श्याम कुमार पुत्र शीतल प्रसाद निवासी ईदगाह पत्थर कॉलोनी थाना कोतवाली सदर उन्नाव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के मौरावां स्थित सौ बेड अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल ख
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना मंगलवार को नगर पालिका क्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना बीघापुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने अंग भंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार