पानी में उतरे करंट से युवक की मौत
-
By
Admin
Published - 02 May 2026 25 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के गहरा इलाके में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र, हसनगंज क्षेत्र के भगवाकोल निवासी राकेश का पुत्र था। वह किसी काम से गहरा गया था, जहां पानी में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
अचानक झटका लगने से वह गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजनों ने न्याय की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना मौरावां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दहेज हत्या
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के गहरा इलाके में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे मे