दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 02 May 2026 31 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना मौरावां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दहेज हत्या के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में दिनांक 01.05.2026 को थाना मौरावां में मु0अ0सं0 156/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आज शनिवार को अभियुक्त अजय (23 वर्ष) पुत्र आशाराम तथा आशाराम (52 वर्ष) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी ग्राम अमिलिहाखेड़ा मजरा मवई, थाना मौरावां को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना मौरावां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दहेज हत्या
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के गहरा इलाके में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे मे