दो बाइकों की टक्कर, महिला गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 29 April 2026 35 views
सार्थक संवाददाता
उन्नाव
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर ग्रांट के सामने बुधवार शाम करीब तीन बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठी 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल की पहचान रूपरानी पत्नी छोटेलाल, निवासी रानीपुर ग्रांट के रूप में हुई है। टक्कर के बाद उन्हें तत्काल सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि रूपरानी अपने बेटे के साथ घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में अताउल्ला मस्जिद के पास बुधवार शाम खड़ी एक व
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर ग्रांट के सामने बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में संडीला क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर दर्दनाक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रायबरेली से आ रही एक निजी बस मे