चलती बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
-
By
Admin
Published - 29 April 2026 28 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रायबरेली से आ रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। पचोड्डू गांव के पास बस से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के दौरान बस का एक टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे लपटें और फैल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात नियंत्रित किया, जबकि दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में अताउल्ला मस्जिद के पास बुधवार शाम खड़ी एक व
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर ग्रांट के सामने बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में संडीला क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर दर्दनाक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रायबरेली से आ रही एक निजी बस मे