उन्नाव में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, 6 की मौत; मुंडन में जा रहा परिवार उजड़ा
-
By
Admin
Published - 29 April 2026 55 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं और एक चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी उसे जोरदार टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों के बीच फंसकर बोलेरो बुरी तरह पिचक गई और खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयावह था कि कई शव क्षत-विक्षत हो गए। मृतकों में देवरानी-जेठानी, उनकी बेटियां और पड़ोसी महिला शामिल हैं। परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए चंडीदेवी मंदिर जा रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में अताउल्ला मस्जिद के पास बुधवार शाम खड़ी एक व
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर ग्रांट के सामने बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में संडीला क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर दर्दनाक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रायबरेली से आ रही एक निजी बस मे