ट्रांस गंगा सिटी गेट पर हादसे के बाद मारपीट, सुरक्षाकर्मियों से भी हाथापाई
-
By
Admin
Published - 18 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र स्थित गंगा बैराज के पास ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर-3 पर सड़क दुर्घटना के बाद जमकर मारपीट हो गई। मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया, जिसके बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
बताया गया कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार ने फोन कर अपने घरवालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और कार चालक व उसके साथी को घेरकर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो भीड़ ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनकी वर्दी और बैज भी फट गया।
सूचना पर गंगा बैराज चौकी प्रभारी मान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुरक्षाकर्मियों ने घटना की सच्चाई के लिए सीसीटीवी फुटेज जांच की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद के थाना बेहटामुजावर पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिर
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद पुलिस के लिए गौरव का क्षण उस समय बना जब आरक्षी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में कन्नौज म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र स्थित गंगा बैराज के पास ट्रांस गंगा सिटी गे
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष