दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 18 March 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने 18 मार्च 2026 को रामलीला मैदान के पास से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आशीष मिश्रा पुत्र कमलेश चंद्र मिश्रा है, जो दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था। यह मामला 28 नवंबर 2025 को वादी कौशल किशोर मिश्रा पुत्र गिरजाशंकर मिश्रा निवासी सिविल लाइन, थाना कोतवाली, जिला उन्नाव की तहरीर पर मु0अ0सं0 1020/25 के तहत दर्ज किया गया था।
मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 80(2), 123 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण में आशीष मिश्रा के साथ कमलेश चंद्र मिश्रा, मुन्नी देवी, अनिल मिश्रा और रचना मिश्रा को भी नामजद किया गया है, जो थाना चिनहट, लखनऊ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद के थाना बेहटामुजावर पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिर
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद पुलिस के लिए गौरव का क्षण उस समय बना जब आरक्षी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में कन्नौज म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र स्थित गंगा बैराज के पास ट्रांस गंगा सिटी गे
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष