जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
-
By
Admin
Published - 15 March 2026 9 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
बंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी 25 वर्षीय अम्बर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अम्बर बिना बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शाम को अम्बर ने अपने छोटे भाई सूरज को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और वह बरविरवा नहर के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अम्बर की शादी 4 फरवरी को अर्चना के साथ हुई थी। वह अपनी मां कुसुम, पिता राम आधार, बड़े भाई मुकेश और छोटे भाई सूरज के साथ रहता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊसरोजनी नगर थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया परिसर में कार्यरत एक मह
-
सार्थक संवाददाता लखनऊबंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी 25 वर्षीय अम्बर ने जहरीला पदार्थ खाकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव में चोरों ने एक सूने मका
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहसनगंज तहसील क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान के पास सई नदी पर लगभग 17
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के काशीराम मोहल्ले में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर निशु
-
सार्थक संवाददाता लखनऊलखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप