तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 15 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
धांवापुर मजरा खसरवारा निवासी संदीप गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उनकी मां बिटिल्ला देवी (45) गांव के सामने मोहनलालगंज जाने वाले मार्ग पर खड़ी थीं। तभी जुनाबगंज की तरफ से आ रहे कंटेनर संख्या UP32 JN 9875 के चालक सुशील सिंह निवासी आईआईएम रोड, भिठौली खुर्द, लखनऊ ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में बिटिल्ला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिए प्रसाद अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार महिला के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी है।
प्रार्थी ने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊसरोजनी नगर थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया परिसर में कार्यरत एक मह
-
सार्थक संवाददाता लखनऊबंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी 25 वर्षीय अम्बर ने जहरीला पदार्थ खाकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव में चोरों ने एक सूने मका
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहसनगंज तहसील क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान के पास सई नदी पर लगभग 17
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के काशीराम मोहल्ले में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर निशु
-
सार्थक संवाददाता लखनऊलखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप