नशे में धुत कार चालक ने पिंक बूथ में की तोड़फोड़, पुलिस से भी की अभद्रता
-
By
Admin
Published - 15 March 2026 6 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक कार चालक द्वारा हंगामा करने और पिंक बूथ में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी ने अभद्रता करते हुए हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक बृजभान क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी थाना कार्यालय से सूचना मिली कि कार संख्या UP65HT5769 का चालक नशे की हालत में पिंक बूथ संख्या 18 पर तोड़फोड़ कर रहा है और राहगीरों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा है। मौके पर मौजूद लोग भी उसे पकड़कर पीट रहे थे।
सूचना पर पुलिस टीम करीब 5:25 बजे मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, लेकिन आरोपी पुलिस कर्मियों से ही उलझ गया और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगा। इस दौरान उसने फिर से पिंक बूथ पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया।
पुलिस जब उसे थाने लाने लगी तो आरोपी ने आने से इनकार करते हुए पुलिस को जान से मारने की धमकी दी और खुद को राजा भारती बताते हुए कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
पुलिस ने मामले में सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़, मारपीट और धमकी देने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊसरोजनी नगर थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया परिसर में कार्यरत एक मह
-
सार्थक संवाददाता लखनऊबंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी 25 वर्षीय अम्बर ने जहरीला पदार्थ खाकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव में चोरों ने एक सूने मका
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहसनगंज तहसील क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान के पास सई नदी पर लगभग 17
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के काशीराम मोहल्ले में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर निशु
-
सार्थक संवाददाता लखनऊलखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप