ई-रिक्शा और कार की टक्कर, चालक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 15 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं।
घायल चालक की पहचान असोहा थाना क्षेत्र के गुरबक्श खेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र प्रेम के रूप में हुई है। रंजीत के अनुसार वह सहारवां से लालाखेड़ा चौराहा जा रहा था। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरावां-लालाखेड़ा मार्ग पर एक निर्माणाधीन गोदाम के पास सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई।
सूचना पर पीआरवी 6807 के कमांडर एचसी राकेश कुमार पाल और चालक एचसी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊसरोजनी नगर थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया परिसर में कार्यरत एक मह
-
सार्थक संवाददाता लखनऊबंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी 25 वर्षीय अम्बर ने जहरीला पदार्थ खाकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव में चोरों ने एक सूने मका
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहसनगंज तहसील क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान के पास सई नदी पर लगभग 17
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के काशीराम मोहल्ले में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर निशु
-
सार्थक संवाददाता लखनऊलखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप