टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली कूच की रणनीति तय, 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में महारैली
-
By
Admin
Published - 15 March 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के आह्वान पर टेट अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली व धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए उन्नाव में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रकाश गेस्ट हाउस में प्रांतीय मंत्री व जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलामंत्री गजेन्द्र वर्मा, जिला संरक्षक राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र, महामंत्री रामजनम सिंह तथा कोषाध्यक्ष सरल कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा कि पहले रामलीला मैदान में धरने की अनुमति न देकर शिक्षक एकता को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 4 अप्रैल को किसी भी स्थिति में महारैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्नाव से शिक्षक 3 अप्रैल को 20 से अधिक बसों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि अब सभी शिक्षक संगठन एकजुट हैं और टेट अनिवार्यता के इस काले कानून को वापस कराकर ही दम लेंगे। बैठक में धरना प्रदर्शन की रणनीति, बसों की संख्या, मार्ग और संपर्क व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊसरोजनी नगर थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया परिसर में कार्यरत एक मह
-
सार्थक संवाददाता लखनऊबंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी 25 वर्षीय अम्बर ने जहरीला पदार्थ खाकर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव में चोरों ने एक सूने मका
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहसनगंज तहसील क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान के पास सई नदी पर लगभग 17
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के काशीराम मोहल्ले में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर निशु
-
सार्थक संवाददाता लखनऊलखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप