दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल
-
By
Admin
Published - 11 March 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बबरअली खेड़ा निवासी सोनू पांडेय अपनी बेटी आद्या और भतीजी प्रज्ञा के साथ शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे।
कस्बे के बाहर एक गेस्ट हाउस के सामने सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे बाइक टकराकर असंतुलित हो गई। हादसे में सोनू पांडेय और उनकी बेटी सड़क के एक ओर गिर गए, जबकि प्रज्ञा दूसरी ओर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि ट्रक चालक फरार है। मृतका प्रज्ञा निजी कॉलेज में शिक्षिका थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना बारासगवर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बिहार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना अचलगंज पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के म
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देश