साइबर संगोष्ठी में लाभांवित हुए पॉलिटेक्निक के छात्र-शिक्षक
-
By
Admin
Published - 11 March 2026 5 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक डीह ललऊखेड़ा, थाना कोतवाली सदर में साइबर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी लाइन/साइबर विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चन्द्रकान्त मिश्रा तथा साइबर थाना प्रभारी राजेश पाठक ने किया।
संगोष्ठी में साइबर थाना के आरक्षी समसुद्दीन ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ी साइबर ठगी के तरीकों की जानकारी दी। वहीं कोतवाली सदर साइबर हेल्प डेस्क की महिला आरक्षी सोनिया शर्मा ने ऑनलाइन शॉपिंग, गेमिंग और फर्जी लोन एप से होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in� के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य चन्द्रभान प्रजापति ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया। छात्र-छात्राओं ने डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल, फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल समेत विभिन्न साइबर अपराधों से संबंधित सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान शिक्षकों व पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना बारासगवर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बिहार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना अचलगंज पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के म
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देश