उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए उन्नाव पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क
-
By
Admin
Published - 11 March 2026 5 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नकल या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
एसएसपी ने कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना बारासगवर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बिहार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना अचलगंज पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के म
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देश